मंगलसूत्र के लिए आधी रात को मर्डर, पति की बांहों में पत्नी ने तोड़ दम 

खंडवा। मर्डर और संवेदनशील क्राइम में खंडवा शहर, जबलपुर को भी पीछे छोड़ रहा है। खंडवा से सटे गांव डिगरिस में एक युवक के को पेट में दर्द होने के कारण पत्नी आधी रात को अस्पताल ले जा रही थी। बदमाशों ने जरा से मंगलसूत्र छीनने के चक्कर में पत्नी सविता को चाकू से गोद दिया। मौके पर ही पति के सामने तड़पते हुए पत्नी ने जान दे दी। पति को भी कुछ चाकू लगे हैं।

स्थिति की गंभीरता देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनोज राय और सीएसपी अभिनव बारंगे समेत पुलिस टीम बड़ी टॉर्च लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए । मौका देखकर कई तरह की जानकारियां एकत्रित कीं। गांव में भी सर्चिंग की जा रही है।

लुटेरों के हुलिए से पहचानेगी पुलिस

लुटेरे किस तरह के थे, इस पर महिला के पति से भी पूछताछ की जा रही है। सवाल कई उठ रहे हैं। मसाला संवेदनशील इसलिए भी है, कि जरा से मंगलसूत्र के कारण लुटेरे इतने आक्रामक कैसे हो गए?

मंगलसूत्र के लिए इतने आक्रामक कैसे हुए लुटेरे?

पदमनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर ग्राम आबूद के पास देर रात बदमाशों ने पति-पत्नी के साथ मारपीट और छीना झपटी किया वारदात हुई। देर रात्रि को इलाज कराने के लिए डिगरिस गांव से दंपति बाइक से निकले थे, लेकिन इस दौरान दंपति के साथ बदमाशों ने रास्ते में मारपीट करते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पति के सामने ही पत्नी को चाकूओं से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पति को जमकर मारपीट करते हुए अधमरा कर दिया है।

डिगरिस की पटेल दंपत्ति के साथ हुई वारदात

पुलिस ने ही गंभीर घायल पति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। ग्राम डिगरिस निवासी महेंद्र पटेल और उनकी पत्नी सविता पटेल के साथ यह वारदात हुई है। महेंद्र पटेल को रात में ही पेट में तेज दर्द हुआ था। इलाज कराने के लिए बाइक से खंडवा के निकले थे। गांव से करीब डेढ़ से 2 किलोमीटर दूर रास्ते में बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। एसपी मनोज कुमार राय ने कहा है कि घटना की जांच की जा रही है। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Post

जनता के लिए GST रिफंड नीति आए, आने वाले चुनाव को देखते हुए की दरों में कटौती

Mon Sep 22 , 2025
भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोमवार को केंद्र सरकार से आयकर रिफंड की तर्ज पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में भी रिफंड व्यवस्था लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में जिन उपभोक्ताओं ने 28 प्रतिशत की दर से जीएसटी […]

You May Like

Play sound