जनता के लिए GST रिफंड नीति आए, आने वाले चुनाव को देखते हुए की दरों में कटौती

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोमवार को केंद्र सरकार से आयकर रिफंड की तर्ज पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में भी रिफंड व्यवस्था लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में जिन उपभोक्ताओं ने 28 प्रतिशत की दर से जीएसटी का भुगतान किया है, उन्हें दरों में कमी (जैसे 18 प्रतिशत) के बाद अतिरिक्त भुगतान की राशि वापस की जानी चाहिए।

पटवारी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जीएसटी को “गब्बर सिंह टैक्स” बनाकर गरीब और मध्यम वर्ग की जेब पर डाका डाला गया, जबकि बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया गया। उनका आरोप था कि पिछले वर्षों में जीएसटी से लगभग 55 लाख करोड़ रुपये वसूले गए, पर दरों में हालिया कटौती जनता के हित में नहीं, बल्कि आगामी चुनावों को देखते हुए की गई है।

राहुल गांधी के विजन का हवाला देते हुए पटवारी ने कहा कि जीएसटी को एक स्लैब में सरल बनाया जाना चाहिए ताकि आम जनता पर बोझ न पड़े। उन्होंने कृषि यंत्रों पर जीएसटी जैसे मुद्दों पर भी ध्यान दिलाया।

अंत में, उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से अतिरिक्त वसूले गए जीएसटी की वापसी सुनिश्चित करने और गरीबों पर आर्थिक बोझ डालने के लिए माफी मांगने की मांग की।

Next Post

इंदौर में नो कार डे: कलेक्टर और महापौर ने बाइक और साइकिल चलाई

Mon Sep 22 , 2025
  इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आज ‘नो कार डे’ मनाया गया। कई वीआईपी अपनी कारों की बजाय बाइक, स्कूटर और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करते देखे गए। इंदौर कलेक्टर ने नो कार डे पर स्कूटर से यात्रा की और महापौर पुष्यमित्र भार्गव साइकिल से नगर निगम […]

You May Like