पीएम जनमन योजना की सड़कों में देरी पर कलेक्टर सख्त, मार्च 2026 तक सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश

छिंदवाड़ा। पीएम जनमन अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत सड़कों में से 13 सड़कों में कार्यादेश जारी होने के बाद भी अभी तक कार्य अप्रारंभ रहने पर कलेक्टर हरेन्द्र नारायन ने कड़ी नाराजगी जताई और सड़कों का निर्माण शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने फॉरेस्ट क्लियरेंस के कारण लंबित कार्यों में वन विभाग से समन्वय कर शीघ्र निराकरण कराने के लिए निर्देशित किया। साथ ही शेष प्रगतिरत कार्यों को गति और गुणवत्ता के साथ मार्च 2026 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। एम.पी.आर.डी.सी के अंतर्गत 02 कार्य, हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल योजना के अंतर्गत हर्रई – छिंदी – खापा – बिजोरी मार्ग का पुनर्निर्माण एवं उन्नयन कार्य कुल लंबाई 72.73 कि.मी. और बंडोल – चौरई मार्ग को 2 लेन चौड़ीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य प्रगतिरत पाए गए। कलेक्टर श्री नारायन ने दोनों कार्य मार्च 2026 तक शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण के अधिकारी द्वारा बताया गया कि ग्राम सांख से साजपानी के मध्य पेंच नदी पर पहुंचमार्ग सहित जलमग्नीय पुल के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। निविदा की प्रक्रिया प्रचलन में है। ग्राम हलालखुर्द से बेलपेठ मार्ग पेंच नदी पर जलमग्नीय पुल का पहुंच मार्ग मरम्मत एवं प्रोटेक्शन कार्य पूर्ण हो चुका है। कलेक्टर ने निशान जानोजी से उमरहर मार्ग में कुलबेहरा नदी पर जलमग्नीय पुल और ढीमर मेटा से कुहिया मार्ग में कुलबेहरा नदी पर जलमग्नीय पुल का निर्माण कार्य भी गति के साथ शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री नारायन ने सड़क निर्माण से संबंधित विभागों की समीक्षा के दौरान स्पष्ट रूप से कहा कि सड़क निर्माण से पर्यटन को बढ़ावा मिलता है और ग्रामीण क्षेत्र मुख्य धारा से जुड़ते हैं, इसलिए सभी विभाग समय-सीमा का पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य करें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मार्गों का मजबूतीकरण और नवीनीकरण कार्य भी गति और गुणवत्ता के साथ निर्धारित टाइम लिमिट में पूरा किया जाए।

 

Next Post

भागीरथपुरा प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने 1750 घरों में बांटे किट

Fri Jan 9 , 2026
इंदौर: भागीरथपुरा क्षेत्र में हुई जलजनित घटना के बाद जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किए जा रहे कार्यों से स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है. गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने भागीरथपुरा के प्रभावित क्षेत्र में सघन दौरा किया. कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशानुसार स्वास्थ्य […]

You May Like

Play sound