पुतिन ने इज़रायली प्रधानमंत्री को फ़ोन कर सीरिया मसले पर बातचीत की

मॉस्को/यरूशलम, 29 जुलाई (वार्ता) दक्षिणी सीरिया में सुवैँदा के ड्रूज़ और बेडौइन समुदायों के बीच हिंसा और वहां इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) की बमबारी के बीच, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फ़ोन पर बात की।
इस दौरान उन्होंने सीरिया की एकता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन करने के महत्व पर ज़ोर दिया। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने यह जानकारी दी है।
क्रेमलिन ने एक बयान में कहा, “उल्लेखनीय है कि व्लादिमीर पुतिन ने सीरिया की एकता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन करने और सभी जातीय और धार्मिक समुदायों के वैध अधिकारों और हितों का सम्मान करते हुए इसकी आंतरिक राजनीतिक स्थिरता को मज़बूत करने के महत्व पर ज़ोर दिया।”
क्रेमलिन ने कहा कि रूसी पक्ष ने ईरानी परमाणु कार्यक्रम के संबंध में राजनयिक समाधान खोजने में मदद करने की अपनी तत्परता का संकेत दिया। बयान में आगे कहा गया, “नेताओं ने अंतर्राष्ट्रीय और द्विपक्षीय एजेंडे के मौजूदा मुद्दों पर बातचीत जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।”

Next Post

म्यांमार में बाढ़ आने पर 2200 से अधिक लोगों को बचाया

Tue Jul 29 , 2025
यांगून 29 जुलाई (वार्ता) पूर्वी म्यांमार में शान प्रांत के चार शहरों में बाढ़ में घिरे 461 घरों के कुल 2267 लोगों को बचाया गया है। म्यांमार अग्निशमन सेवा विभाग के मुताबिक सोमवार तड़के हुई भारी बारिश के कारण पहाड़ों से आए पानी के तेज बहाव के कारण बाढ़ आने […]

You May Like