एनटीपीसी विंध्याचल ने मनाया 44वां स्थापना दिवस

विंध्यनगर: देश के सबसे बड़े विद्युत स्टेशन एनटीपीसी विंध्याचल ने बुधवार को अपने 44वें स्थापना दिवस का आयोजन प्रशासनिक भवन प्रांगण में बड़े उत्साह और गर्व के साथ किया। कार्यक्रम में एनटीपीसी परिवार के कर्मचारियों, उनके परिजनों, लेडीज क्लब की सदस्याओं, स्कूल प्राचार्यों, सीआईएसएफ अधिकारियों और सुहासिनी संघ की प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

परियोजना प्रमुख संजीव कुमार साहा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और परियोजना की उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति एवं उपलब्धियों की सराहना की। स्थापना दिवस के अवसर पर वरिष्ठ प्रबंधन ने एससी-एसटी वेलफेयर एसोसिएशन के माध्यम से कोचिंग प्राप्त 32 छात्राओं को साइकिल वितरित की। इस दौरान तीन नए पुरस्कार – विंध्य टाइटन्स अवार्ड, विंध्य बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड और इंटरनल कम्युनिकेशन एम्बेसडर अवार्ड भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में कर्मचारियों की प्रतिभा का प्रदर्शन भी रहा, जिसमें बाँसुरी वादन और संगीत प्रस्तुतियाँ शामिल थीं। आयोजन का संचालन मानव संसाधन, नगर अनुरक्षण और आईटी विभाग ने सफलतापूर्वक किया।

Next Post

नपा ने हटाया बैतूल रोड मंगलवार बाजार क्षेत्र का अतिक्रमण

Thu Nov 13 , 2025
मुलताई। नगर में बैतूल रोड पर मंगलवार बाजार क्षेत्र के आसपास तीन शेड रखकर अतिक्रमण किया गया था। जिसकी शिकायत मिलने पर नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाया गया। उपयंत्री महेश त्रिवेदी के साथ नगर पालिका की टीम द्वारा अतिक्रमण में रखे करीब 15 लोगो के तीन शेड हटाए गए। गौरतलब […]

You May Like