इलेक्ट्रॉनिका इंडिया, प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया का आयोजन हर साल बैंगलुरू, दिल्ली में

नई दिल्ली, जुलाई 19 (वार्ता) भारत में इलेक्ट्रानिक उद्योग के तीव्र विकास की जरूरतों के मद्देनजर इलेक्ट्रॉनिका इंडिया और प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया का आयोजन अगले वित्त वर्ष से हर साल दिल्ली-एनसीआर और बैंगलुरू में किया जाएगा। इलेक्ट्रानिक उद्योग की यह प्रतिष्ठित प्रदर्शनी मेसे मुंशेन इंडिया भारतीय उद्योग जगत और सरकार के सहयोग से आयोजित करती है।

मेसे मुंशेन इंडिया का यह आयोजन बैंगलुरू में इस वर्ष 17-19 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा आँर दिल्ली-एनसीआर में इसका आयोजन अगले साल अप्रैल में होगा। आयोजकों के अनुसार बैंगलुरू में 800 से अधिक इकाइयां अपने उत्पाद प्रदर्शित करने आएंगी जो इस प्लेटफॉर्म के विस्तार एवं महत्व काे दर्शाता है।

मेसे मुंशेन इंडिया की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इस उसके प्रतिनिधियों ने इस बारे में सैमसंग, सिरमा एसजीएस, सहस्र ग्रुप, कैपिटल मीटर्स, वीवीडीएन आदि मुख्य इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग कंपनियों तथा ईएलसीआईएनए, आईसीईए, क्लिक, ईएलसीआईए, फिक्की, आईपीसी और एपिक जैसी फर्माें तथा उद्योग संघोषणों से परामर्श किया है।

इन कार्यक्रमों की घोषणा ऐसे समय की गयी जबकि इलेक्ट्रानिक उत्पादों का विकास बहुत तेजी से हो रहा है, क्षेत्रीय मैनुफैक्चरिंग बढ़ रही है, और एक ज्यादा मजबूत आपूर्ति श्रृंखला समय की मांग है। मेसे मुंशेन इंडिया ने कहा है कि एक सर्वे में शामिल 70 प्रतिशत खरीददारों ने प्रदर्शनी को वार्षिक करने का समर्थन किया है। मेसे मुंशेन जीएमबीएच के सीईओ, डॉ. रीनहार्ड फीफर ने कहा, ‘‘ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स वैल्यू चेन में भारत की भूमिका महत्वपूर्ण होती जा रही है। दिल्ली-एनसीआर और बैंगलुरू में इन वार्षिक ईवेंट्स द्वारा हम भारत के लिए अपनी प्रतिबद्धता मजबूत कर रहे हैं और उद्योग को ज्यादा समयबद्ध नवाचार , आपूर्तिकर्ता एवं भागीदारी के अवसर उपलब्ध करा रहे हैं। यह इस बाजार के लिए एक स्वाभाविक कदम है, जो खुद को एक प्रमुख मैनुफैक्चरिंग केंद्र के रूप में तेजी से स्थापित कर रहा है।’’

विज्ञप्ति के अनुसार उत्तर-दक्षिण के रणनीतिक संपर्क के रूप में स्थापित इस वैकल्पिक फॉर्मेट का उद्देश्य देश के दोनों छोर से भारत की इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन को मजबूत बनाना तथा एक क्षेत्रीय आधार का मंच तैयार करना है। डिक्सन टेक्नोलॉजीज़ केवाईस चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अतुल बी लाल ने कहा, ‘‘ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स में भारत को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए टेक्नोलॉजी को अपनाना बहुत आवश्यक है। हर साल दो जगह क्रेताओं-विक्रताओं के समागम की सुविधा बना कर हम ज्यादा तेज तालमेल संभव बना रहे हैं।’’ इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ईएलसीआईएनए) के महासचिव राजू गोयल ने कहा, ‘‘इन दो क्षेत्रों में यह वार्षिक फॉर्मेट आज बहुत जरूरी है। हम दोनों एडिशंस में अपना सहयोग देंगे।’’

फिक्की इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग कमिटी ने कहा, ‘‘भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स का विकास राष्ट्र की प्राथमिकता बन गया है। हमें इसमें तेजी लानी होगी और ऐसे प्लेटफॉर्म्स का निर्माण करना होगा, जो इनोवेशन की गति के साथ तालमेल बना सकें। मेसे मुंशेन इंडिया का ड्युअल-एडिशन फॉर्मेट क्षेत्रीय पहुँच, निवेशकों के आत्मविश्वास और टेक्नोलॉजी के आदान-प्रदान के लिए एक शक्तिशाली ड्राईवर होगा।’’

Next Post

आईसीसी ने यूएसए क्रिकेट को तीन महीने की राहत दी

Sat Jul 19 , 2025
सिंगापुर, 19 जुलाई (वार्ता) संकटग्रस्त यूएसए क्रिकेट (यूएसएसी ) को तीन महीने की राहत दी गई है, जबकि चयन का एक हाइब्रिड मॉडल 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में खेलने वाली टीमों का निर्धारण करेगा। शनिवार (19 जुलाई) को सिंगापुर में हुई आईसीसी बोर्ड की बैठक में यूएसएसी को और समय […]

You May Like