सीएमएचओ ने किया मैहर के मेडीकल स्टोरों का निरीक्षण

सतना।कलेक्टर मैहर रानी बाटड के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एलके तिवारी और डॉ. प्रदीप गौतम ने मैहर शहर की दवाई की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिबंधित कप सिरप एवं अन्य प्रतिबंधित दवाओं की उपलब्धता की जांच की गई। संबंधित मेडीकल स्टोरों में प्रतिबंधित कप सिरप का स्टाक नहीं पाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने दुकान संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिये है कि वे किसी चिकित्सक के पर्चे के बिना कोई भी दवाई नहीं बेचेंगे। इसके अलावा दुकान में उपलब्ध दवाईयों का स्टाक और खपत के बिल आवश्यक रूप से संधारित करेंगे।

Next Post

छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से मासूमों की मौत का सिलसिला जारी, अब तक 22 बच्चों ने तोड़ा दम

Wed Oct 15 , 2025
छिंदवाड़ा. पिछले दिनों जहरीला कफ सिरप पीने के बाद किडनी फेलियर होने से बच्चों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. नागपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान आज छिंदवाड़ा के ककई बोहना निवासी 3 वर्षीय अंबिका विश्वकर्मा ने दम तोड़ दिया है. बच्चों की […]

You May Like

मनोरंजन