बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर को गाली देने वाला ग्वालियर से गिरफ्तार

ग्वालियर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को सोशल मीडिया पर गालियां देने वाले आरोपी आदिल हुसैन को पनिहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को गाली देते हुए फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर वीडियो अपलोड किया था।

वीडियो सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठनों में इसको लेकर आक्रोश बना हुआ था जिसके बाद संगठनों के लोगों ने पनिहार थाने पहुंचकर पुलिस को वीडियो सौंप कर शिकायत दर्ज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जमानत पर छोड़ दिया है।

Next Post

कमलनाथ व नकुलनाथ ने युवाओं को फिर दी बड़ी सौगात

Fri Feb 28 , 2025
सीआईआई में बजाज सर्विस टेक्निकल एक्सीलेंस प्रोग्राम का शुभारंभ किया बेहतर तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर युवा रोजगार व स्वरोजगार से जुड़ सकेंगे पूर्व प्रशिक्षित युवाओं ने साझा किए अनुभव, अर्द्धशासकीय व निजी क्षेत्र के उद्यमियों ने सुनाई सफलता की गाथा छिन्दवाड़ा:जिले को तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा का हब […]

You May Like