असम सरकार के पूर्व राष्ट्रपति का नाम मेडिकल कॉलेज से हटाने के निर्णय की विपक्षी दलों ने की आलोचना

गुवाहाटी, (वार्ता) पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का नाम बुधवार को असम के बारपेटा मेडिकल कॉलेज से हटाने के असम मंत्रिमंडल के फैसले पर कांग्रेस और बदरुद्दीन अजमल के नेतृत्व वाले ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

एआईयूडीएफ प्रमुख ने इस फैसले की निंदा करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज से पूर्व राष्ट्रपति का नाम हटाने के पीछे कोई कारण नहीं है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा था कि मंत्रिमंडल ने मेडिकल कॉलेज से अली अहमद का नाम हटाने का फैसला किया है क्योंकि यह अन्य मेडिकल कॉलेजों के नामों से मेल नहीं खाता है, जिनका नाम उन स्थानों के नाम पर रखा गया था जहां वे स्थित हैं।

श्री अजमल ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार केवल अल्पसंख्यकों के पीछे पड़ी है और उन्हें नहीं पता कि मेडिकल कॉलेज से पूर्व राष्ट्रपति का नाम हटाने से क्या लाभ होगा।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और दिसपुर निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी की उम्मीदवार मीरा बोरठाकुर गोस्वामी ने मेडिकल कॉलेज से पूर्व राष्ट्रपति का नाम हटाने के सरकारी फैसले को “दुर्भाग्यपूर्ण” करार दिया।

सुश्री गोस्वामी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कहा, “यह देश के पूर्व राष्ट्रपति का अपमान है। मैं सरकार से इस फैसले को वापस लेने की अपील करती हूं। भारत के पूर्व राष्ट्रपति न केवल एक मुस्लिम थे, बल्कि वे ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने असम को राष्ट्रीय स्तर पर गौरव दिलाया।”

 

Next Post

फारुख अब्दुल्ला पर जम्मू में एक व्यक्ति ने चलायी गोली, बाल-बाल बचे

Thu Mar 12 , 2026
जम्मू, (वार्ता) जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारुख अब्दुल्ला पर बुधवार को यहां एक शादी समारोह में एक व्यक्ति ने गोली चलायी लेकिन इससे उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा। अधिकारिक सुत्रों के अनुसार, श्री अब्दुल्ला ग्रेटर कैलाश इलाके में एक शादी समारोह में शामिल होने […]

You May Like

Play sound