मुंबई, (वार्ता) एण्डटीवी के कलाकारों ने अपना समर स्किनकेयर रूटीन प्रशंसकों के साथ साझा किया है।
एण्डटीवी के कलाकारों ने अपने समर स्किनकेयर और हेयरकेयर के खास टिप्स साझा किए, जिससे वे इस मौसम में अपनी त्वचा और बालों को फ्रेश और सुरक्षित रखते हैं। इस कड़ी में सीरत कपूर (‘घरवाली पेड़वाली‘ की सावी) और विदिशा श्रीवास्तव (‘भाबीजी घर पर हैं 2.0‘ की अनीता भाबी) ने अपने ब्यूटी सीक्रेट्स साझा किए।
सीरत कपूर ने कहा, “मेरे लिए समर स्किनकेयर का मतलब है हल्का लेकिन असरदार रूटीन अपनाना। मैं दिन की शुरुआत एक जेंटल जेल-बेस्ड क्लींजर से करती हूँ, जो पसीना और गंदगी हटाता है। सनस्क्रीन मेरे लिए बेहद जरूरी है, खासकर आउटडोर शूट्स के दौरान। मैं हमेशा एक हाइड्रेटिंग फेस मिस्ट का इस्तेमाल करती हूँ, जो लंबे काम के दौरान त्वचा को तुरंत ताजगी देता है। रात में मैं एलोवेरा-बेस्ड मॉइश्चराइज़र लगाना पसंद करती हूँ, जो धूप से हुए नुकसान को ठीक करने में मदद करता है। साथ ही, मैं नारियल पानी और ताजे फलों को अपनी डाइट में शामिल करती हूँ, जिससे त्वचा अंदर से हाइड्रेट रहती है। बालों की देखभाल के लिए मैं नियमित रूप से नारियल तेल में बादाम तेल मिलाकर मालिश करती हूँ। पसीने और धूल से बचाने के लिए मैं हल्के, सल्फेट-फ्री शैम्पू का इस्तेमाल करती हूँ और उसके बाद कंडीशनर लगाती हूँ। मुझे दही और शहद से बना नैचुरल हेयर मास्क भी पसंद है, जो बालों को मुलायम और फ्रिज-फ्री बनाता है। जब भी समय मिलता है, मैं हीट स्टाइलिंग से बचती हूँ और बालों को प्राकृतिक रूप से सूखने देती हूँ।”
विदिशा श्रीवास्तव ने कहा कि “गर्मियों में मेकअप और लंबे शूट्स के कारण त्वचा का ख्याल रखना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो जाता है, इसलिए मैं अपना रूटीन सिंपल रखती हूँ। दिन में दो बार क्लींजिंग जरूरी है और मैं खीरा या ग्रीन टी जैसे नैचुरल इंग्रीडिएंट्स वाले प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती हूँ। चिपचिपाहट से बचने के लिए मैं वॉटर-बेस्ड मॉइश्चराइज़र का उपयोग करती हूँ। मुझे डीआईवाय नुस्खे पसंद हैं। मैं चंदन और गुलाब जल से बना फेस पैक लगाती हूँ, जो त्वचा को ठंडक देता है। ठंडा गुलाब जल टोनर की तरह इस्तेमाल करना भी मुझे पसंद है, जिससे पोर्स टाइट होते हैं और त्वचा फ्रेश महसूस करती है। साथ ही, पर्याप्त पानी पीना और मेकअप कम रखना भी जरूरी है। हेयरकेयर के लिए मैं हफ्ते में एक-दो बार नारियल तेल बालों में लगाती हूँ। मैं माइल्ड, सल्फेट-फ्री शैम्पू और हल्के कंडीशनर का इस्तेमाल करती हूँ। शूटिंग न होने पर मैं बालों को प्राकृतिक रूप से सूखने देती हूँ और ज्यादा स्टाइलिंग से बचती हूँ। दही और एलोवेरा से बना हेयर मास्क स्कैल्प को ठंडक देता है और बालों को सॉफ्ट एवं मैनेजेबल बनाए रखता है।”
