संजय दत्त से रणवीर सिंह तक, बॉलीवुड सितारों ने इन फिल्मों से किया था डेब्यू, पहली फिल्म से ही बनाई खास पहचान

Bollywood Stars Debut Films:

मुंबई, संजय दत्त, आमिर खान, अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने अलग फिल्मों से बॉलीवुड में कदम रखा। इन सितारों की डेब्यू फिल्मों ने उनके करियर की नींव रखी।

Sanjay Dutt Bollywood Debut

संजय दत्त ने साल 1981 में फिल्म ‘रॉकी’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म का निर्देशन उनके पिता सुनील दत्त ने किया था। इसमें टीना मुनीम, रीना रॉय और शक्ति कपूर भी नजर आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 1.75 करोड़ रुपये था। ‘रॉकी’ ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 6 करोड़ रुपये की कमाई की थी। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Aamir Khan Bollywood Debut

आमिर खान ने साल 1988 में ‘कयामत से कयामत तक’ से डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ जूही चावला मुख्य भूमिका में थीं। मंसूर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 2.5 करोड़ रुपये था। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Deepika Padukone Bollywood Debut

दीपिका पादुकोण ने साल 2007 में ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और अर्जुन रामपाल नजर आए थे। फराह खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म बड़ी हिट साबित हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका बजट करीब 40 करोड़ रुपये था। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Ajay Devgn Bollywood Debut

अजय देवगन ने साल 1991 में ‘फूल और कांटे’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में मधु, अरुणा ईरानी और अमरीश पुरी भी अहम भूमिकाओं में थे। अजय की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म करीब 3 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Hrithik Roshan Bollywood Debut

ऋतिक रोशन ने साल 2000 में ‘कहो ना प्यार है’ से डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ अमीषा पटेल नजर आई थीं। ऋतिक के अभिनय और डांस को दर्शकों ने खूब पसंद किया। डेब्यू फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Alia Bhatt Bollywood Debut

आलिया भट्ट ने साल 2012 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए थे। फिल्म के जरिए आलिया ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका बजट करीब 59 करोड़ रुपये था। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Shahid Kapoor Bollywood Debut
शाहिद कपूर ने साल 2003 में ‘इश्क विश्क’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में वह अमृता राव और शहनाज ट्रेजरी के साथ नजर आए। शाहिद ने फिल्म में कॉलेज स्टूडेंट का किरदार निभाया था। इस फिल्म से उन्हें युवा दर्शकों के बीच पहचान मिली।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Ranveer Singh Bollywood Debut

रणवीर सिंह ने साल 2010 में ‘बैंड बाजा बारात’ से डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा नजर आई थीं। रणवीर ने बिट्टू शर्मा का किरदार निभाकर खूब तारीफ बटोरी। पहली ही फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Next Post

जर्जर एवं खतरनाक भवन पर रिमूवल कार्रवाई

Wed Sep 23 , 2026
इंदौर: शहर में चिह्नित खतरनाक एवं जर्जर मकान पर नगर निगम की रिमूवल कार्रवाई लगातार जारी है. मंगलवार को उक्त मुहिम के तहत ढाई हजार वर्गफीट पर बना जर्जर मकान हटाया गया.नगर निगम ने आज जोन 9 में नेहरू नगर स्थित जर्जर मकान हटाने की कार्रवाई की. शहर में नेहरू […]

You May Like