श्रीमद् भागवत कथा के लिए मदनमोहन मंदिर में भूमिपूजन

ग्वालियर। आगामी 17 दिसंबर से प्रारंभ हो रहे श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के अंतर्गत होने वाली कथा के लिए आज भूमिपूजन किया गया। भूमि पूजन महंत श्री बालकृष्ण दास महाराज के मुख्यातिथ्य में हुआ। अयोध्या से पधार रहे महामंडलेश्वर जगतगुरु अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक श्री ब्रज वल्लभाचार्य महाराज भक्तों को कथा का रसपान करायेंगे। भागवत कथा का आयोजन श्री शिव भक्त मंडल द्वारा किया जा रहा है। भूमि पूजन में मंडल के अध्यक्ष प्रदीप गांगिल, मुख्य यजमान राकेश गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक के आनंद, अरविंद शर्मा, स्वागत अध्यक्ष राजीव गुप्ता, मंत्री राजकुमार बांदिल, गिरजा शंकर भटेले, रामसेवक शर्मा, प्रेम कुमार गांगिल, महेश गुप्ता, सुरेश, विनोद शर्मा, द्वारिका गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, मूलचंद गांगिल, मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, कमल किशोर, अभय, अवधेश, राहुल आदि मंडल सदस्य भूमि पूजन में उपस्थित रहे।

Next Post

उमरिया में पुलिस की दबिश, घर की सर्चिंग

Fri Dec 12 , 2025
जबलपुर। समाजसेवी के नाम से फेमस होने के बाद करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले अमित खम्परिया को पुलिस रिमांड के दौरान उमरिया स्थित उसके घर ले गई जहां डेढ़ घंटे तक पुलिस ने सर्चिंग की लेकिन पुलिस को आर्म्स नहीं मिले। जिसके बाद टीम उसे वापिस लेकर आ गई। अमित […]

You May Like

Play sound