नयी दिल्ली, 29 जून (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को उत्तर प्रदेश की दो दिन की यात्रा पर जाएंगी।
राष्ट्रपति सचिवालय ने रविवार को बताया कि श्रीमती मुर्मु यात्रा के पहले दिन कल बरेली में भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उसी दिन वह एम्स,गोरखपुर के पहले दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।
श्रीमती मुर्मु मंगलवार को गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगी। वह विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम, अकादमिक ब्लॉक तथा पंचकर्म केंद्र का उद्घाटन करेंगी और एक नए छात्रावास की आधारशिला भी रखेंगी।
