बाइक की टक्कर से दो घायल

जबलपुर: कुंडम थाना अंतर्गत महावीर शिव शक्ति वेयर हाउस के पास बाइक की टक्कर से दो लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल मेें भर्ती कराया गया।
पुलिस के मुताबिक बलराम बैरागी 23 वर्ष निनवासी बेगम चौक घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रविवार को पिता लखनदास बैरागी एवं दोस्त आर्यन दुबे, अभिजीत राठौर के साथ काम से पड़रिया गये थे, दोपहर में पड़रिया से वापस जबलपुर आने के लिये जायका रेस्टोरेंट के पास बस का इंतजार कर रहे थे.

तथा धीरे धीरे पैदल चल रहे थे, महावीर शिव शक्ति वेयर हाउस के पास पहुॅचे थे कि कुण्डम पड़रिया तरफ से आ रही मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 जेड ई 6962 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसके पिता लखन दास बैरागी एवं आर्यन दुबे को पीछे से टक्कर मार दिया जिससे दोनों गिर गये जिन्हें हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आयीं, एक्सीडेंट करने वाली मोटर सायकल का चालक वहां से भाग गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

सिंगापुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जीआईसी प्रमुख के साथ की हाई-लेवल मीटिंग, उत्तर प्रदेश को ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब बनाने के लिए दिया बड़े निवेश का न्योता

Mon Feb 23 , 2026
सिंगापुर | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सिंगापुर दौरे के दौरान ‘सिंगापुर सरकार निवेश निगम’ (GIC) के सीईओ लिम चो किआट और उनकी टीम के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में दीर्घकालिक वैश्विक निवेश को आकर्षित करना था। सीएम योगी ने […]

You May Like

Play sound