
रायसेन। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को देश के युवाओं से कृषि क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और खेती में नयी एवं उन्नत तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया।
श्री सिंह यहां आज से प्रारंभ हुए राष्ट्रीय स्तर के ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ 2026 मेले का शुभारंभ के अवसर पर आए हुए थे। यह कृषि मेला 13 अप्रैल तक चलेगा।
उन्होंने कहा कि कृषि भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन इसे और अधिक लाभदायक व टिकाऊ बनाने के लिए आधुनिकीकरण की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया कि वे आधुनिक उपकरणों का उपयोग करके पारंपरिक खेती के तौर-तरीकों में बदलाव लाएं।
रक्षा मंत्री का मानना है कि युवा ऊर्जा और नवाचार के समावेश से ही भारतीय कृषि क्षेत्र में एक बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। तकनीक से लैस युवा किसान भारत की खाद्य सुरक्षा को अभेद्य बनाने के साथ-साथ देश को ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य तक पहुँचाने में सबसे अहम भूमिका निभाएंगे।
