मंडी में चार दिन से चल रही व्यापारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म

बीना। कृषि उपज मंडी में एक गल्ला व्यापारी की आईडी बहाली को लेकर व्यापारियों की चार दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रही थी। हड़ताल से किसान और हम्माल दोनों परेशान हो रहे थे। शुक्रवार को मंडी में बैठक का आयोजन कर सर्वसम्मति से मंडी खोलने का निर्णय हुआ।अब सोमवार को मंडी खुलेगी।इस मामले को लेकर व्यापारी की आईडी हुई थी बंद भावांतर के दौरान व्यापारी संदीप जैन की फर्म पर गलत तरीके से खरीदी करने के आरोप लगे थे। जिला उड़न दस्ता द्वारा की जांच में गड़बड़ी सामने आई थी। जांच के बाद मंडी उप संचालक के आदेश पर पहले व्यापारी की आईडी बहाल कर दी गई थी लेकिन स्थानीय किसानों ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद एसडीएम विजय डेहरिया ने मामले की दोबारा जांच करने की बात करते हुए आईडी बंद कर थी। इसके विरोध में व्यापारी लामबंद हो गए थे,यूनियन के दम पर आईडी चालू कराने की मांग कर रहे थे।चार दिन से कृषि उपज मंडी थी बंद व्यापारी संघ अध्यक्ष संदीप जैन की आईडी बहाल करने की मांग को लेकर सभी व्यापारी 27 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे।व्यापारियों की हड़ताल के चलते किसान अपना अनाज नहीं बेच पा रहे थे तो वहीं काम बंद होने से हम्मालों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही थी। बुधवार को मंडी सचिव कमलेश सोनकर ने व्यापारियों की बैठक भी बुलाई थी। जिसमें सभी व्यापारी आईडी बहाल करने की मांग पर अड़ गए थे।जब कोई निर्णय नहीं निकल पाया था तो सचिव ने सभी व्यापारियों की आईडी रद्द कर दी थी।अब सोमवार से खुलेगी मंडी पूर्व मंडी अध्यक्ष अमर प्रताप सिंह ने बताया कि व्यापारियों की हड़ताल से किसानों के साथ-साथ हम्माल भी परेशान हो रहे थे। जिसको लेकर शुक्रवार को मंडी के अधिकारियों एवं व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई थी।उन्होंने बताया कि बैठक में सभी व्यापारियों की आईडी शुरू कर दी गई है।व्यापारी संघ अध्यक्ष संदीप जैन की आईडी के मामले में निर्णय हुआ कि इस मामले में जांच कर प्रतिवेदन उप संचालक को भेजा जाएगा।सभी की सहमति से अब मंडी खोली जाएगी।शनिवार और रविवार को अवकाश के चलते अब सोमवार से नियमित रूप से मंडी खुलेगी।

Next Post

कबाड़ व्यापारियों पर फिल्मी स्टाइल से हमला, वीडियो वायरल

Sat Jan 31 , 2026
रीवा। पुराने विवाद के चलते आधा दर्जन युवकों ने रीवा जिले के पनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत रामबाग के समीप कावड़ व्यवसाई दो भाइयों के ऊपर प्राण घातक हमला कर दिया. घटना के दौरान दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए परिजनों द्वारा उत्तर प्रदेश […]

You May Like