ऐतिहासिक खुमानताल का होगा जीर्णोद्धार : निगमायुक्त

जबलपुर। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत शहर के जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने और भूजल स्तर को सुधारने के लिए नगर निगम ने प्रयास तेज कर दिया है। इसी कड़ी में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने शनिवार कोमहाराजपुर क्षेत्र का सघन भ्रमण कर ऐतिहासिक खुमानताल तालाब एवं स्थानीय मुक्तिधाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि नगर निगम का मुख्य लक्ष्य घरों का पानी घर में और शहर का पानी शहर में सहेजना है, ताकि वर्षाजल को संरक्षित किया जा सके ।

ऐतिहासिक खुमानताल की स्थिति का जायजा लेते हुए निगमायुक्त ने जल की शुद्धता और स्वच्छता को लेकर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तालाबों और बावलियों का संरक्षण हमारी प्राथमिकता है। इस दौरान निगमायुक्त द्वारा तालाब के चारों तरफ सफाई करने के निर्देश अधिकारियों दिए गए। उन्होनें कहा कि तालाब के किनारे नागरिकों के भ्रमण हेतु पाथ-वे का निर्माण किया जाएगा, क्षेत्र में उचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कर इसे एक दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

मुक्तिधाम में सुदृढ़ होंगी सुविधाएँ

महाराजपुर मुक्तिधाम के निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने वहां आने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार के लिए आने वाले परिजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। मुक्तिधाम को पूर्ण रूप से व्यवस्थित करने निर्देश दिए। इस अवसर पर पार्षद लक्ष्मण गोटियां, योगेंद्र सिंह यूके, कुणाल सिंह, संतोष दुबे, अमित साहू, अशोक रजक, बबलू जायसवाल, लक्ष्मण पाठक के साथ निगम के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Next Post

अनन्या ने बढ़ाया मान, बी. डी. एस. फाइनल में प्रदेश की टॉप-10 सूची में बनाई जगह

Sat Apr 4 , 2026
जबलपुर। मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बी.डी.एस. फाइनल ईयर के परीक्षा परिणामों में जबलपुर की होनहार छात्रा अनन्या मिश्रा ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में टॉप-10 स्थान प्राप्त कर शहर को गौरवान्वित किया है। न्यू राम नगर, अधारताल की निवासी अनन्या मिश्रा, हितकारिणी डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, जबलपुर की छात्रा […]

You May Like