एमडी तस्करी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर। थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एमडी तस्करी मामले में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी शाकिर उर्फ चेला पिता शब्बीर उर्फ बाबू खां मेवाती (61) निवासी मदारपुरा, चांदनी चौक मंदसौर पर पूर्व से 12 आपराधिक प्रकरण दर्ज बताए गए हैं।

 

पुलिस के अनुसार 7 मई को थाना कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी इमरान उर्फ बंटी पठान निवासी दावतखेड़ी के कब्जे से 500 ग्राम एमडी एवं 500 ग्राम अफीम जब्त की थी। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी इमरान से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने महावीर चौहान, सादिक गढ़वी मुल्तानी एवं सलमान शाह को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

प्रकरण की आगे की जांच के दौरान पुलिस ने शाकिर उर्फ चेला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई। मामले में पुलिस द्वारा आगे अनुसंधान जारी है।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौर एवं थाना शहर कोतवाली पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने पंचायत का किया घेराव

Tue May 12 , 2026
गरोठ। जनपद पंचायत क्षेत्र के ढलमू गांव में गहराते पेयजल संकट को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने मटकियां लेकर पंचायत पहुंचकर पानी की नियमित आपूर्ति की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पिछले दो माह से […]

You May Like