मेजर जनरल लिसम्मा ने सैन्य नर्सिंग सेवा के अपर महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया

नयी दिल्ली 01 मई (वार्ता) मेजर जनरल लिसम्मा पीवी ने गुरूवार को सैन्य नर्सिंग सेवा (एमएनएस) के अपर महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया।

वह मेजर जनरल शीना पीडी का स्थान लेंगी जो चार दशक की उल्‍लेखनीय सेवा के बाद बुधवार को सेवानिवृत्त हो गई। केरल के कोल्लम जिले की रहने वाली मेजर जनरल लिसम्मा जालंधर के सैन्य अस्पताल के नर्सिंग स्कूल की पूर्व छात्रा हैं।

उन्‍होंने 1986 में एमएनएस में कमीशन प्राप्त करने के बाद, कला और कानून में स्नातक की डिग्री के साथ-साथ अस्पताल प्रशासन में मास्टर डिग्री हासिल की। उन्‍होंने पेशेवर नर्सिंग करियर के साथ-साथ, विभिन्न पदों पर उल्‍ल्‍लेखनीय सेवाएं दी है जैसे प्रिंसिपल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कमांड हॉस्पिटल एयर फोर्स (बैंगलोर), प्रिंसिपल मेट्रन, कमांड हॉस्पिटल (पूर्वी कमान), ब्रिगेडियर एमएनएस मुख्यालय (पूर्वी कमान), ब्रिगेडियर, एमएनएस (प्रशासन) रक्षा मंत्रालय का एकीकृत मुख्यालय और हाल ही में आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) में प्रिंसिपल मेट्रन के रूप में नियुक्ति आदि।

प्रशिक्षण और शोध के माध्यम से साक्ष्य-आधारित सर्वोत्तम विधियों को अपनाने तथा हर समय प्रासंगिक बने रहने के मेजर जनरल लिसम्मा पीवी के दृढ़ संकल्प को व्यापक रूप से सराहा गया है।

Next Post

राज्यों का स्थापना दिवस नए भारत के निर्माण की प्रतिबद्धता का प्रसंग: पटेल

Thu May 1 , 2025
भोपाल, 01 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राज्यों का स्थापना दिवस नए भारत के निर्माण की प्रतिबद्धता का प्रसंग है। समारोह, राज्य के विकास, खुशहाली के लिए सबके विश्वास, साथ और प्रयासों से नव निर्माण का संकल्प है। श्री पटेल राजभवन के सांदीपनि सभागार […]

You May Like

Play sound