नई दिल्ली, 29 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख को 2025 फिडे महिला विश्व कप में उनकी उल्लेखनीय जीत के लिए बधाई दी, जहां उन्होंने न केवल प्रतिष्ठित खिताब जीता, बल्कि ग्रैंडमास्टर का खिताब भी हासिल किया।
एक्स पर साझा किए गए एक संदेश में, प्रधानमंत्री ने लिखा, ”भारतीय शतरंज के लिए यह एक अभूतपूर्व दिन रहा है! दिव्या देशमुख ने न केवल 2025 फिडे महिला विश्व कप जीता है, बल्कि ग्रैंडमास्टर भी बनी हैं। उन्हें बधाई। उनकी उपलब्धि कई लोगों को प्रेरित करेगी और शतरंज को युवाओं के बीच और भी लोकप्रिय बनाने में योगदान देगी।”
19 वर्षीय देशमुख ने कल जॉर्जिया के बटुमी में हुए एक रोमांचक फाइनल में अनुभवी कोनेरू हम्पी को हराया। इस जीत के साथ, वह फिडे महिला विश्व कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला और ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल करने वाली केवल चौथी भारतीय खिलाड़ी बन गईं।
Next Post
न्यूयॉर्क में एक व्यक्ति ने चार लोगों की हत्या के बाद आत्महत्या की
Tue Jul 29 , 2025
न्यूयार्क, 29 जुलाई (वार्ता) अमेरिका के न्यूयार्क के मैनहट्टन इलाके में एक शख्स ने अंधाधुंध गोलियां चला कर चार लोगों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक बंदूकधारी यहां मैनहट्टन की एक गगनचुंबी इमारत की 33 वीं मंजिल पर पहुंच गया और चार लोगों […]

You May Like
-
10 months ago
लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने घेरा आईजी कार्यालय
-
4 months ago
महुआ के पेड़ से लटका मिला किशोर का शव
-
3 months ago
दमोह में कलेक्टरों की शिष्टाचार भेंट
