गोपी पुथरन के साथ मंडला मर्डर्स काम करना शानदार अनुभव : वाणी कपूर

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर का कहना है कि निर्देशक गोपी पुथरन के साथ वेबसीरीज मंडला मर्डर्स काम करना उनके लिये शानदार अनुभव रहा है।

नेटफ्लिक्स और वाईआरएफ एंटरटेनमेंट की बहुप्रतीक्षित माइथोलॉजिकल-क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘मंडला मर्डर्स’ का प्रीमियर 25 जुलाई को होने जा रहा है। यह सीरीज़ न केवल अपनी अनूठी शैली के लिए चर्चा में है, बल्कि इसलिए भी खास है क्योंकि इसके साथ वाणी कपूर डिजिटल डेब्यू कर रही हैं।यह शो वाणी के लिए इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि इसमें वह पहली बार प्रसिद्ध निर्देशक गोपी पुथरन के साथ काम कर रही हैं।

वाणी कपूर ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा,”गोपी सर के साथ ‘मंडला मर्डर्स’ में काम करना एक मास्टर क्लास जैसा है। वह जिस तरह से यथार्थवाद और मनोवैज्ञानिक गहराई को एक साथ पिरोते हैं, वह हर दृश्य को एक बहुपरतीय अनुभव बना देता है। उनके साथ काम करना सिर्फ प्रेरणादायक नहीं बल्कि एक ऐसी यात्रा है जो क्राइम थ्रिलर की परिभाषा ही बदल देती है।

वाणी कपूर ने कहा,गोपी सर की सबसे खास बात है उनकी प्रामाणिकता के प्रति प्रतिबद्धता। वह हर कलाकार से यह अपेक्षा करते हैं कि वह अपने किरदार की अदृश्य परतों को तलाशे। यह प्रक्रिया चुनौतीपूर्ण है, लेकिन उससे भी ज्यादा संतोषजनक। उनके साथ यह रचनात्मक यात्रा मेरे लिए एक सौभाग्य है और व्यक्तिगत रूप से बेहद परिवर्तनकारी रही है।

‘मंडला मर्डर्स’ में वाणी कपूर के साथ वैभव राज गुप्ता, सुरवीन चावला, और श्रिया पिलगांवकर जैसे दमदार कलाकार भी हैं।

 

Next Post

श्वेता त्रिपाठी की बतौर निर्माता पहली फिल्म ‘मुझे जान ना कहो मेरी जान’ में काम करेंगी तिलोत्तमा शोम

Wed Jul 16 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी की बतौर निर्माता पहली फिल्म ‘मुझे जान ना कहो मेरी जान’ में उनके साथ तिलोत्तमा शोम काम करती नजर आयेंगी। श्वेता त्रिपाठी फिल्म ‘मुझे जान ना कहो मेरी जान’ के जरिये निर्माता बन गयी हैं।इस फिल्म में उनकी दोस्त और अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम भी […]

You May Like