खेत में भड़की आग, फायर कर्मी चोटिल

जबलपुर। पनागर के तिलगवां गांव स्थित खेत में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग भड़क उठी। जिसकी सूचना किसानों ने तत्काल फायर अमले को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे फायर अमले ने आग पर काबू पाया। फायर मैन सत्यम जायसवाल ने नवभारत को बताया कि आग लगने का कारण अज्ञात है लेकिन आग बुझाते समय एक फायर कर्मी कृष्ण कुमार तिवारी घायल हो गए जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। आग बुझाने में करीब 2 घंटे लगे।

Next Post

हार्दिक पंड्या ने नेट्स पर किया अभ्यास

Mon Apr 6 , 2026
गुवाहाटी, 06 अप्रैल (वार्ता) खराब स्वास्थ्य के कारण पिछला मैच नहीं खेलने वाले मुंबई इंडियंस (एमआई) के कप्तान हार्दिक पंड्या ने मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ होने वाले मैच से पहले रविवार को यहां नेट पर अभ्यास किया। वार्म अप करने के बाद फिजियो नितिन पटेल की निगरानी […]

You May Like

मनोरंजन