सिलावट एवं प्रद्युम्न सिंह ने कहा : सिंधिया व्यापारियों के सच्चे अभिभावक, एक भी पुराने व्यापारी से नहीं छिनेगी दुकान

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर व्यापार मेला के दुकानदारों की समस्याओं एवं मांगों का निराकरण कराने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट एवं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को अधिकृत किया था। मेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र भदकारिया एवं संयुक्त अध्यक्ष अनिल पुनियानी के नेतृत्व में मेला व्यापारियों ने इन दोनों वरिष्ठ मंत्रियों से भेंटकर मांग की कि ग्वालियर मेला में विगत वर्ष जिन पुराने दुकानदारों ने दुकानें लगाई थीं, उन सभी को इस वर्ष बिना नीलामी और ईटेंडरिंग के अनिवार्य रूप से दुकानें आवंटित की जाएं। विगत वर्ष मेला में दुकान लगाने वाला एक भी पुराना दुकानदार दुकान से वंचित न रहे। व्यापारी प्रतिनिधियों ने कहा कि दुकान आबंटन में ईंटेंडरिंग किसी भी सूरत में लागू नहीं होना चाहिए।

मेला व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्रीद्वय को दिए ज्ञापन में पुरजोर ढंग से मांग रखी कि दुकानों के किराए में इस वर्ष की गई भारी वृद्धि को तत्काल वापस लेकर व्यापारियों को राहत प्रदान की जाए। मंत्रीद्वय ने कहा कि सिंधिया सदैव व्यापार हितैषी सोच के होने के साथ ही मेला दुकानदारों के सच्चे अभिभावक का दायित्व निभाते रहे हैं। इसलिए मेला व्यापारी निश्चिंत रहें। ग्वालियर मेला की दुकानों के किराए में की गई वृद्धि को वापस लेने, पुराने दुकानदारों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय से पहले दुकान आवंटित करने एवं दुकानों की ईंटेंडरिंग के प्रोसेस को रोकने की मांगें सिंधिया के संज्ञान में हैं और इस पर व्यापारियों के हित में ही निर्णय लिया जाएगा।

Next Post

ज्योतिरादित्य रॉयल अंदाज में सड़कों पर थंडरबर्ड विंटेज कार चलाते नजर आए

Sun Oct 5 , 2025
ग्वालियर। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया थंडरबर्ड रॉयल विंटेज कार ड्राइव करते नजर आए। सिंधिया को कार चलाते देख समर्थक रोमांचित हुए और शोर मचाते हुए इस पल को अपने अपने मोबाइल में कैद किया। केंद्रीय मंत्री ने भी अपने शाही अंदाज में समर्थकों को हाथ से इशारा कर अभिवादन किया। […]

You May Like