नाली बनवाने बोला तो सरपंच ने उठाकर पटका, एफआईआर दर्ज

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत महगवां परियट में नाली बनवाने रहवासी ने बोला तो सरपंच भडक़ गया और उसके साथ मारपीट कर उसे उठाकर पटक दिया।
पुलिस के मुताबिक रमेश चौधरी (34) निवासी महगवां परियट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात्रि करीब 08.45 बजे काम से आ रहा था.

तो सरपंच मुकेश चौधरी उसके घर के पास में बैठा था तो उसने सरपंच से पूछा कि सरपंच साहब मोहल्ले की नालियां बनवा दो तो इसी बात को लेकर मुकेश चौधरी गालियां देने लगा, गालियां देने से मना किया तो हाथ मुक्कों से मारपीट कर उसे पटक दिया। जिससे उसे चाटेें आ गई।

Next Post

राशन देने से किया मना, पत्थराव किया, बाल पकडक़र घसीटा, दो भाई घायल

Tue Jun 17 , 2025
जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत तमरहाई में स्थित राशन संचालक ने उपभोक्ता को राशन देेने से मना करते हुए पथराव कर दिया, जिसमें दो भाई घायल हो गए। बाल पकडक़र भी घसीटा।पुलिस के मुताबिक पवन केशरवानी निवासी तमरहाई चौक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कमलेश गुप्ता की राशन दुकान में राशन […]

You May Like