याचिकाकर्ता की पत्नी को तलाश कर करो पेश: हाईकोर्ट

जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट की अवकाशकालीन पीठ ने जबलपुर एसपी को निर्देशित किया है कि वह आवेदक की पत्नी को तलाश कर अगली सुनवाई तक पेश करे। जस्टिस राजेश कुमार गुप्ता व जस्टिस बीपी शर्मा की युगलपीठ ने मामले की अगली सुनवाई आठ जनवरी को निर्धारित की है।याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अजय रायजादा एवं अमित रायजादा र्ने बताया कि तिलवारा निवासी गणेश की पत्नी जीजी बाई गौशाला की कैंटीन मे काम करती थी।

19 दिसंबर 25 को सुबह 7.00 बजे वह काम पर जाने का कहकर घर से निकली थी। जब रात तक वह घर नहीं लौटी तो उसके पति ने उसे आसपास रिश्तेदारों के यहां ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन वह कहीं नहीं मिली । इसके पश्चात उसके पति ने तिलवारा थाने में दूसरे दिन शिकायत दर्ज करायी। इसी दौरान याचिकाकर्ता पति के पास एक मोबाईल नम्बर 81020099966 से फोन आया कि एक लाख रुपये लेकर आओ और पत्नी को ले जाओ। चूंकि शिकायतकर्ता की एफआईआर पर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो उसने हाईकोर्ट की शरण ली। जिसके बाद न्यायालय ने उक्त निर्देश दिये।

Next Post

सीहोर टैक्स लॉ बार की कार्यकारिणी गठित

Sat Jan 3 , 2026
सीहोर। सीहोर टैक्स लॉ बार के नव नियुक्त अध्यक्ष अभिषेक सुराणा ने संस्था की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई. संस्था के संरक्षक के रूप में वरिष्ठ कर सलाहकार निर्मल रांका एवं वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए सुशील मंत्री को मनोनीत किया गया है. घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर सीए […]

You May Like