बटियागढ़ की जुड़ी नदी में मिला नवजात का शव, पुलिस जांच में जुटी

दमोह। जिले के बटियागढ़ क्षेत्र की जुड़ी नदी में नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 5:30 बजे जुड़ी नदी के किनारे नवजात का शव पड़ा हुआ देखा गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बटियागढ़ थाना प्रभारी रजनी शुक्ला, प्रधान आरक्षक मुकेश दुबे सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद दफनाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है कि यह शव किसका है और किन परिस्थितियों में इसे यहां फेंका गया।

Next Post

डॉ बुधवानी के खिलाफ अग्रवाल समाज उत्तरी मैदान में, कलेक्टर एसपी को ज्ञापन सौपा, की कार्रवाई की मांग

Mon Sep 28 , 2026
दमोह। इलाज तथा आपरेशन के दौरान मरीजों की मौत के मामले में आए दिन विरोध प्रदर्शन व शिकायतों के कारण चर्चाओं में बने रहने वाले डाक्टर बुधवानी की अस्पताल में एक बार फिर लापरवाही के चलते एक मरीज को जान गंवानी पड़ी है। जिसके बाद अब डाक्टर तथा अस्पताल के […]

You May Like