एयरगन दिखाकर होटल संचालक को धमकाया, मारपीट

जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत गुप्तेश्वर में बदमाशों ने एक होटल संचालक को एयरगन चमकाते हुए गुंडा टैक्स मांग लिया। मना करने पर दुकान संचालक के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने बताया कि  ओमप्रकाश गुप्ता   42 वर्ष निवासी कृपाल चौक गुप्तेश्वर थाना गोरखपुर ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि समोसा चाट की दुकान गुप्ता होटल के पास लगाता है, ऋषभ मिश्रा, उदय पासी, अभिषेक बर्मन चाट दुकान पर आये और उससे एयरगन  चमका रहे थे बोले कि हम लोग यहां के गुण्डे है तथा जबरन उससे 1 हजार रूपये की मांग करने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो  ऋषभ मिश्रा ने गाल में थप्पड़ मारा उदय पासी, अभिषेक बर्मन ने हाथ मुक्कों से मारपीट कर चोट पहुंचा दी।

Next Post

मंत्रालय कर्मचारी के सूने मकान से लाखों का माल चोरी 

Thu Jan 23 , 2025
घटना के समय शासकीय आवास में थे कर्मचारी भोपाल, 23 जनवरी. रातीबड़ स्थित बालाजी नगर में रहने वाले मंत्रालय के एक कर्मचारी के सूने मकान से चोर 87 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए. घटना के समय कर्मचारी अपने तुलसी […]

You May Like