रक्षाबंधन पर ग्वालियर से दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट तीन गुना महंगी हुई

ग्वालियर: रक्षा बंधन पर ग्वालियर से हवाई सफर महंगा हो गया है। ग्वालियर से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू के लिए महंगे किराये के बावजूद फ्लाइट को अच्छी बुकिंग मिल रही है जो किराया रक्षा बंधन से पहले कम था, वह त्योहार के सीजन में दो से तीन गुना तक हो गया है।

महंगा किराया रक्षा बंधन के दो दिन बाद भी रहेगा। इस त्योहार के 6 दिन बाद ही 15 अगस्त की छुट्टी भी लोगों को मिलने वाली है। इस बार 15 अगस्त शुक्रवार की है 16 को जन्माष्टमी और 17 को रविवार है। ऐसे में ये तीन दिन भी छुट्टी के रहेंगे इन दिनों में भी फ्लाइट का किराया बढा रहने की उम्मीद है।
अहमदाबाद की हवाई सेवा भी बंद
सप्ताह में एक दिन चलने वाली अहमदाबाद की फ्लाइट पिछले महीने से बंद है। ऐसे में अब लोगों को अहमदाबाद के लिए ट्रेन का ही सहारा है। इससे कुछ दिन पहले भी हैदराबाद के साथ कोलकाता की फ्लाइट बंद हो गई थी।
ट्रेनों में नो रूम
रक्षा बंधन पर ट्रेनों में भी बुरा हाल है। मुंबई, बेंगलुरू सहित लंबी दूरी की ट्रेनों में भी यात्रियों को टिकट नहीं मिल रहे है। इससे परेशान होकर यात्री दूसरे शहरों से ट्रेनें छोड़कर अब फ्लाइट से जाने का प्लान बना रहे हैं।

Next Post

सडक़ दुर्घटना में मां की मौत, बेटा गंभीर

Wed Jul 23 , 2025
सतना :सतना चित्रकूट राज्यमार्ग पर हाटी मोड़ के निकट मंगलवार की शाम हुए सडक़ हादसे में एक ओर जहां बाइक सवार मां की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरी ओर बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस द्वारा दुर्घटनाकारित करने वाले वाहन चालक की तलाश की जा […]

You May Like