15 से 30 जुलाई तक चलाया जाएगा नशा मुक्ति अभियान

ग्वालियर: एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी, जिला पुलिस ग्वालियर एवम् जिला प्रशासन के सहयोग से 15 दिवसीय नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष संजय कट्ठल ने बताया कि हमारा एक ही संदेश नशा मुक्त हो मध्य प्रदेश। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर एवम् जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में शहरवासियों की भागीदरी अत्यंत महत्वपूर्ण है। 15 दिवसीय नशा मुक्ति अभियान में विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।

जन जागरूकता रथ बनाया जा रहा है इस रथ में साउंड सिस्टम रहेगा बैनर पोस्टर रहेंगे एवम् स्लोगन भी रहेंगे जो सम्पूर्ण ग्वालियर में नशा मुक्ति का प्रचार प्रसार करेगा। रथ ऐसी बस्ती में भी जायेगा जहां लेबर क्लास लोग रहते हैं। इसके अतिरिक्त नशा मुक्ति अभियान पर बड़े स्तर पर चित्रांकन प्रतियोगिता शहर के सभी बड़े चौराहे पर बच्चों के माध्यम से संदेश देने का काम भी किया जायेगा। नशा मुक्ति के स्लोगन लिखे बैनर पोस्टर हाथ में लेकर मानव श्रृंखला भी बनाईं जायेंगी। ओडियो के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जायेगा।

Next Post

बारिश के बीच विद्युत लाइन का किया गया मरम्मत कार्य

Sun Jul 13 , 2025
रीवा:रीवा जिले में विगत 2 दिन से हो रही भारी बारिश के कारण ईस्ट डिवीजन के विद्युत वितरण केंद्र गोविंदगढ़ में पांच नंबर 33 केवी लाइन के विद्युत पोल गिर गए थे* क्षेत्र में लगातार भारी बारिश और खेतों में पानी भरे रहने के कारण कार्य करना बहुत ही कठिन […]

You May Like