रीवा:रीवा जिले में विगत 2 दिन से हो रही भारी बारिश के कारण ईस्ट डिवीजन के विद्युत वितरण केंद्र गोविंदगढ़ में पांच नंबर 33 केवी लाइन के विद्युत पोल गिर गए थे*
क्षेत्र में लगातार भारी बारिश और खेतों में पानी भरे रहने के कारण कार्य करना बहुत ही कठिन और चुनौतीपूर्ण था.
परंतु हमारे विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा इस विपरीत परिस्थितियों में कड़ी मेहनत, समर्पण , कर्तव्यों और जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए विद्युत पोलो को खड़ा कर क्षेत्र के चार विद्युत उपकेंद्रो की सप्लाई कम समय में कार्य पूर्ण कर, विद्युत उपभोक्ताओं की सप्लाई पुनः चालू कर दी गई।
