
इंदौर। करीब ढाई दशक से लाखों रुपये की ठगी और गबन मामलों में फरार चल रहे हमूद अहमद सिद्दीकी को पुलिस ने हैदराबाद से दबोच लिया। कमल सिंह गेहलोद ने बताया कि आरोपी महू थाने में वर्ष 1988 से 2000 से दो प्रकरणों में स्थायी वारंटी भी था। पुलिस की विशेष टीम ने हैदराबाद में उसके छिपे होने की जानकारी जुटाई। कार्रवाई के बाद उसे गिरफ्तार कर महू न्यायालय में पेश किया गया।
