चाकूबाजी के साथ लट्ठ, डंडे चले, पांच घायल

जबलपुर: शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में चाकूबाजी के साथ लट्ठ, डंडे चले। जिसमें पांच लोग घायल हुए। केण्ट पुलिस ने बताया कि राहुल बर्मन 27 वर्ष निवासी अनमोल अपार्टमेंट दही मोहल्ला गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कम्पाण्ड सदर में जीजा अनिल मिश्रा से उनके घर के बाहर खड़े होकर बात कर कहा कि दीदी को परेशान नहीं किया करो तो जीजा अनिल मिश्रा ने चाकू से हमलाकर चोट पहुॅचा दी।

इसी तरह पाटन पुलिस ने बताया कि पूरन चौधरी 32 वर्ष निवासी ग्राम सहसन के साथ सूरज चौधरी, मनीष चौधरी, छोटेलाल चौधरी, अरविन्द चौधरी ने मारपीट की। अरविन्द ने डंडा से हमलाकर चोट पहॅुचा दी।

इसी प्रकार पाटन थाना अंतर्गत कटरा बेलखेड़ा में पुराना रंजिश पर बंटू ठाकुर ने गांव में रहने वाले सनिल सिंह ठाकुर 28 वर्ष पर डंडा से हमलाकर चोट पहुॅचा दी। इसी प्रकार मझौली थाने में शंकर वंशकार 28 वर्ष निवासी वंशकार मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रामकुमार वंशकार, आकाश वंशकार, अमन वंशकार ने उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट की। अमन ने हाथ में पहने हुये कड़े से सिर में चोट पहुॅचा दी।

Next Post

चाकू बाजी में घायल बुजुर्ग की मौत, बढ़ेगी हत्या की धारा

Wed Dec 17 , 2025
जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत सरस्वती कॉलोनी में एक नवंबर को घर के बाहर टपरा रखने पर उपजे विवाद पर बदमाश ने हत्या करने के इरादे से पिता-पुत्री को चाकू से गोद दिया था। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आ गई जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया […]

You May Like