टीकमगढ़ में पहली बारिश से पहले ही उखड़ने लगीं नई सीसी सड़कें,नपा अध्यक्ष के वार्ड में जमीन पर बिखरी गिट्टियां

आमिर खान टीकमगढ़। नगर पालिका क्षेत्र के कई वार्डों में हाल ही में बनी सीसी सड़कें पहली ही बारिश से पहले उखड़ने लगी हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

स्थिति यह है कि कुछ स्थानों पर चार पहिया वाहन तो दूर, दोपहिया वाहन निकालना भी मुश्किल हो रहा है। कई गलियों में सड़कों के बीच से गिट्टी उखड़कर बाहर आ गई है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खास बात यह है कि नगर पालिका अध्यक्ष के वार्ड में भी सड़कों की हालत खराब बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपए खर्च कर बनाई गई इन सड़कों की हालत कुछ ही महीनों में बिगड़ गई है। कई वार्डों से शिकायतें सामने आई हैं कि निर्माण के दौरान मानकों का पालन नहीं किया गया।

जानकारों के अनुसार, निर्माण में रेत के स्थान पर डस्ट का उपयोग किए जाने से सड़कें कमजोर हो रही हैं, जिसके चलते वे जल्दी खराब हो रही हैं। वहीं, निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि जिम्मेदार अधिकारी मौके पर निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचते।

इस संबंध में नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने कहा है कि शिकायतों की जानकारी मिली है और मामले की जांच कराई जाएगी। यदि निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी पाई जाती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

शव सड़क पर रखकर ग्रामीणो ने लगाया जाम 

Sat Apr 4 , 2026
रीवा। रीवा जिले के गुढ थानान्तर्गत बदवार मे सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया गया तीन घण्टे से जाम लगा हुआ है लिहाजा राहगीर परेशान हो रहे है शुक्रवार को दुआरी मोड़ हाट बाजार मे एक पाल लड़के का दबँगो ने हाथ का अंगूठा काट दिया. रिपोर्ट के बाद […]

You May Like