
रीवा। रीवा जिले के गुढ थानान्तर्गत बदवार मे सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया गया तीन घण्टे से जाम लगा हुआ है लिहाजा राहगीर परेशान हो रहे है शुक्रवार को दुआरी मोड़ हाट बाजार मे एक पाल लड़के का दबँगो ने हाथ का अंगूठा काट दिया. रिपोर्ट के बाद भी कार्यवाही नहीं हुई जिससे दबँगो ने जान से मारने की धमकी दिए. तब डर से पीड़ित युवक ने फांसी लगा लिया. दोपहर परिवार के लोग और ग्रामीण शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया जिससे रीवा सीधी मार्ग बंद हो गया मौके पर पहुंची पुलिस समझाइश दे रही है
