दो संभागों के 13 करदाताओं के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई

जबलपुर: नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली अभियान के दौरान संभाग क्रमांक 2 और 11 में बार-बार सूचना देने के बाद भी जिन करदाताओं के द्वारा बकाया करों की राशि जमा नहीं की जाती है वैसे 13 करदाताओं के विरूद्ध निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर संभागीय अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह एवं कुलदीप तिवारी के द्वारा टीम के साथ करदाताओं की सम्पत्ति की कुर्की की कार्रवाई की गयी।

दोनो संभागीय अधिकारियों ने बताया कि इन करदाताओं की क्रमश: संभाग क्रमांक 2 मदन महल वार्ड अंतर्गत करदाता पर बकाया राशि 82 हजार 8 सौ 27 रूपये होने पर नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गयी, वहीं रजनी गुलाटी भवन स्वामी पर 1 लाख 30 हजार 8 सौ 57 रूपये बकाया होने पर कुर्की की कार्रवाई और साथ ही तालाबंदी के साथ नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गयी।
इसी प्रकार संभाग क्रमांक 11 राजा गोकुलदास धर्मशाला के वार्ड क्रमांक 67 में भवन स्वामी पी.एस. आनंद पर ब्लॉक सी 511 शुभम रेसीडेन्सी पर 44 हजार 9 सौ 55 रूपये, ब्लॉक बी 310 शुभम रेसीडेन्सी पर 53 हजार 8 सौ 66, ब्लॉक सी 516 पर 44 हजार 9 सौ 55 रूपये, ब्लॉक सी 211 पर 44 हजार 9 सौ 55 रूपये, ब्लॉक ए 105 पर 44 हजार 9 सौ 55 रूपये, ब्लॉक सी 513 पर 44 हजार 9 सौ 55 रूपये, ब्लॉक सी 518 पर 44 हजार 9 सौ 55 रूपये, ब्लॉक सी 514 पर 44 हजार 9 सौ 55 रूपये, ब्लॉक सी 517 पर 44 हजार 9 सौ 55 रूपये, ललित यादव पर 34 हजार 7 सौ 15 रूपये, एवं ब्लॉक सी 316 पर 44 हजार 9 सौ 55 रूपये बकाया होने पर कुर्की की कार्रवाई कर नोटिस चस्पा किया गया। कार्यवाही के समय संभागीय अधिकारी कुलदीप तिवारी, राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव, सहायक राजस्व निरीक्षक स्नेह शुक्ला, लक्ष्मण कोल आदि उपस्थित रहे।

Next Post

मोबाइल से स्व-गणना हुई आसान: निगमायुक्त

Sat Feb 21 , 2026
जबलपुर: जनगणना 2027 के आगामी चरणों को लेकर आयोजित दो दिवसीय गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने उपस्थित अधिकारियों, प्रगणकों और सुपरवाइजरों को संबोधित करते हुए आधुनिक तकनीक के उपयोग और डेटा की शुद्धता पर विशेष जोर […]

You May Like