
भोपाल।खजूरी थाना सडक पुलिस की अवैध रूप से शराब पीने और पिलाने वाले रेस्टोरेंट के साथ ही रिसोर्ट पर लगातार कार्यवाही जारी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को क्षेत्र में अभियान चलाया जाकर कार्यवाही की गई. इस दौरान कई रिसोर्ट में अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही थी, जिनसे शराब पिलाने का लायसेंस, वैध कागजात मांगे गये. वैध लायसेंस नहीं मिलने पर संचालकों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई.
