पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपरिवर्तित

नई दिल्ली 24 मार्च (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज अपरिवर्तित रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.22 प्रतिशत गिरकर 68.13 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इसी तरह लंदन ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत उतरकर 71.99 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62
मुंबई …………………104.21…………….92.15
चेन्नई………………….100.75…………….92.34
कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

कानून बनाना का संसद का अधिकार : धनखड़

Mon Mar 24 , 2025
नयी दिल्ली 24 मार्च (वार्ता) उप राष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि कानून बनाने का एक मात्र अधिकार संसद में निहित है। श्री धनखड़ ने सोमवार को संसद भवन परिसर में राज्यसभा इटर्नशिप कार्यक्रम के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हाल में ही […]

You May Like