सूचना तंत्र मजबूत हो, नागरिकों से संवाद बढ़ाएं: एसपी

जबलपुर : थाना प्रभारी पैदल भ्रमण कर समाज के हर वर्ग के लोगों से सम्वाद स्थापित करें, ताकि आम नागरिक अपने आपकों सुरक्षित महसूस करें। साथ ही सूचना तंत्र मजबूत होगा। आपकों महत्वपूर्ण सूचनायें प्राप्त होंगी जो शांति एंव कानून व्यवस्था बनाये रखने में काफी उपयोगी होगी यह बातें पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने पुलिस कन्ट्रोलरूम में अपराध समीक्ष बैठक लेते हुए कहीं। बैठक में त्रिवार्षिक तुलनात्मक भादवि, बीएनएस व प्रतिबंधात्मक एवं माईनर एक्ट की विस्तार से समीक्षा की गयी। इसके साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाकर छापेमारी के निर्देश दिए।

एसपी ने सीएम हैल्प लाईन, वरिष्ठ कार्यालयों, जन सुनवाई, की शिकायतों की समीक्षा करते हुये आदेशित किया कि लंबित शिकायतों का त्वरित निराकरण करें, इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाये। महिला सम्बंधी घटित हुये अपराधों में संवेदनशीलता बरतते हुये तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी कर शीघ्र विवेचना पूर्ण कर चालान पेश करें। इसी प्रकार महिला सम्बंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाये। गुंडे बदमाशों के साथ सोशल मीडिया में भडकाउ पोस्ट, शस्त्र प्रदर्शन, वाहनों पर स्टंट कर वीडियो अपलोड करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने निर्देश दिए। बैठक में एएसपी शहर आयुष गुप्ता, एएसपी अपराध जितेन्द्र सिंह, एएसपी ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा, समेत राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Next Post

ईमानदारी पर मिली सजा: पैसे रिफंड करने गए गैस हॉकर को पिता-पुत्रों ने पीटा

Sun Mar 8 , 2026
जबलपुर: अधारताल थाना क्षेत्र में एक गैस हॉकर को अपनी ईमानदारी की भारी कीमत चुकानी पड़ी। रेगुलेटर के ज्यादा पैसे वापस लौटाने गए हॉकर के साथ उपभोक्ता और उनके बेटों ने जमकर मारपीट की। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक ए.के. गैस एजेंसी […]

You May Like