संयुक्त सर्वे में चिन्हित हुए यातायात के अवरोध और ब्लैक स्पॉट

सतना: शहर में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर निगम एवं यातायात पुलिस द्वारा द्वितीय चरण का संयुक्त सर्वे किया गया।सिविल लाइन से सेमरिया चौक तक किए गए इस सर्वे में सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का गहन निरीक्षण किया गया।संयुक्त सर्वे में यातायात डीएसपी संजय खरे के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीम तथा नगर निगम की ओर से नितेश मोडिया एवं पुनीत सिंह उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप यातायात संकेतक, रिफ्लेक्टर, रोड मार्किंग, स्पीड कंट्रोल उपाय एवं अन्य आवश्यक सड़क सुरक्षा उपकरणों की स्थापना हेतु उपयुक्त स्थानों का चिन्हांकन किया गया। साथ ही अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग, ब्लैक स्पॉट तथा यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले अन्य अवरोधों का भी विस्तृत निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के लिए बिंदुवार कार्ययोजना तैयार की गई।

सुधारात्मक कार्य पर सहमति
सर्वे के आधार पर संबंधित विभागों द्वारा चरणबद्ध तरीके से सुधारात्मक कार्य कराए जाएंगे। इसके अंतर्गत सड़क सुरक्षा उपकरणों की स्थापना, आवश्यक यातायात संकेतकों का विकास, अतिक्रमण हटाने तथा यातायात संचालन को अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए समन्वित कार्रवाई की जाएगी। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा नागरिकों को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है।

Next Post

बीस हजार के फरार ईनामी को पुलिस ने दबोचा 

Sat Jul 18 , 2026
सतना :नारकोटिक्स सहित आधा दर्जन मामलों में फरार और 20 हजार का ईनामी आरोपी पिछले काफी समय से पुलिस को चकमा देता आ रहा था. इसी कड़ी में गुरुवार को किसी बड़ी नशा तस्करी को लेकर सतना में आकर आरोपी के छिपने की भनक पुलिस को लग गई. लिहाजा बिना […]

You May Like