बीस हजार के फरार ईनामी को पुलिस ने दबोचा 

सतना :नारकोटिक्स सहित आधा दर्जन मामलों में फरार और 20 हजार का ईनामी आरोपी पिछले काफी समय से पुलिस को चकमा देता आ रहा था. इसी कड़ी में गुरुवार को किसी बड़ी नशा तस्करी को लेकर सतना में आकर आरोपी के छिपने की भनक पुलिस को लग गई. लिहाजा बिना देरी किए पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए उसे दबोच लिया.कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के दुर्गा नगर नई बस्ती वार्ड क्र. 19 का निवासी आनंद उर्फ प्रिंस जायसवाल पिता बद्री उम्र 27 वर्ष पिछले काफी समय से पुलिस को चकमा देते आ रहा था.

आरोपी न सिर्फ  कुख्यात शातिर अपराधी है बल्कि उसके विरुद्ध कोलगवां थाने में नारकोटिक्स समेत आधा दर्जन प्रकरण पंजीबद्ध हैं. जिसे देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे थे. इसी कड़ी में पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा रेंज द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 20 हजार रु का ईनाम भी उद्घोषित किया गया था. थाना स्तर पर सक्रिय किए गए मुखबिर तंत्र के जरिए पुलिस को इस बात की सूचना मिली कि शातिर कुख्यात आरोपी प्रिंस उर्फ आनंद सतना में आकर किसी बड़ी नशा तस्करी की घटना को अंजाम दिया जाना है.

जिसकी वजह से वह सतना में आकर छिपने की फिराक में लगा हुआ है. मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन ही पुलिस टीम गठित करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी गई. हलांकि पुलिस की भनक लगने पर शातिर आरोपी ने एक बार फिर बच निकलने का प्रयास किया. लेकिन घेराबंदी पुख्ता होने के कारण वह भागने में सफल नहीं हो सका. लिहाजा उसे दबोचकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया.

Next Post

नशे के खिलाफ जंग में उतरे 275 नव आरक्षक

Sat Jul 18 , 2026
इंदौर: पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) इंदौर में नशा मुक्ति जनजागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया. कार्यक्रम में 275 नव आरक्षक प्रशिक्षुओं को नशे के दुष्परिणाम, रोकथाम, पुनर्वास और काउंसलिंग की जानकारी देकर […]

You May Like