युवती ने लगाया रेप का आरोप, कांग्रेस नेता ने कहा ब्लैकमेलिंग का हुआ शिकार

जबलपुर: युवा कांग्रेस नेता पर युवती ने दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। जबकि युवा नेता का कहना है कि वह ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ है। दोनों ही पक्षों ने विजय नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।विजय नगर थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि मूलत: सतना में रहने वाली युवती कचनार सिटी में किराए के मकान में रह रही है।

युवती ने शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि शुभम श्रीवास्तव से उसकी पहचान 2024 में सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। इसके बाद से दोनों के बीच बातचीत होने लगी। शुभम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये। इस दौरान उसका वीडियो भी बनाया। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो वे अपने वादे से मुकर गया। डरा-धमकाकर उसकी अस्मत के साथ खिलवाड़ किया।

वहीं शुभम श्रीवास्तव ने शिकायत करते हुए बताया कि युवती उसे ब्लैकमेल कर रही है अब तक करीब दो लाख बीस हजार रूपए ऐंठ चुकी है। शुभम ने ट्रांजेक्शन भी पुलिस को सौंपे है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दोनों पक्षों की शिकायतों पर जांच चल रही है। साक्ष्यों, कॉल डिटेल्स और डिजिटल रिकॉड्र्स समेत अन्य बिन्दुओं पर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Next Post

एक करोड़ से अधिक की चोरी सुलझाने में जुटी पुलिस

Mon Jan 26 , 2026
जबलपुर: ग्वारीघाट थाना अंतर्गत सुखसागर वैली पोलीपाथर में हुई एक करोड़ से अधिक की चोरी की गुत्थी सुलझाने में पुलिस की टीमें जुट गई है। थाने से लेकर क्राइम ब्रांच पतासाजी कर रही है। सीसीटीव्ही कैमरों को खंगालने के साथ संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा मामले […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।