जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत उडऩा के पास कार की टक्कर से ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चार युवक घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल युवक समनापुर से बगदरी फॉल घूमने जा रहे थे।पुलिस के मुताबिक जीमल खान 38 वर्ष निवासी समनापुर भेड़ाघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एवं उसका छोटा भाई इमरान खान, गांव के हरिराम अठया, उदय सिंह एवं दुर्गेश पाण्डे, महेन्द्र सिंह ई रिक्शा से समनापुर से बगदरी फॉल घूमने जा रहे थे
दोपहर लगभग 3 बजे उडऩा के आगे विश्वकर्मा वेयर हाउस के पास पाटन रोड पहॅुचे तभी जबलपुर तरफ से आ रही कार क्रमांक एमपी 21 सीए 7202 का का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये ई रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे ई रिक्शा पलट गया, जिससे सभी रोड पर गिर गये उसके भाई इमरान खन, हरिराम, दुर्गेश पाण्डे, उदय सिंह को हाथ पैर व शरीर में चोटें आयीं उसे व महेन्द्र सिंह को चोट नहीं आई है। कार चालक भीड़ का फायदा उठाकर पाटन तरफ भाग गया। चारों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया गया।
