निरोगी काया तभी होगी जब हम स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें

रीवा: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि निरोगी काया तभी होगी जब हम स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें. सेवा पखवाड़ा में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जा रहे हैं जिसमें महिलाएँ, बच्चे, किशोरी बालिकाएँ एवं अन्य लोग भी अपने स्वास्थ्य की जांच करायें तथा स्वास्थ्य रीवा विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करें.

शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में किरण सेवा संस्थान के संयोजकत्व में सिकल सेल एनीमिया जागरूकता एवं टेधस्टग शिविर का आयोजन किया गया. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया एक रक्तविकार है जिससे बीमारी होती है इसकी जांच के उपरांत इलाज आवश्यक है. उन्होंने कहा कि किरण सेवा संस्थान बधाई की पात्र है जो इस क्षेत्र में सिकल सेल की जांच व उपचार का कार्य कर रही है.

उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिये नियमित दिनचर्या में प्राणायम, योगासन, ध्यान करते हुए खानपान में सावधानी रखें. श्री शुक्ल ने कहा कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे राइट टू स्क्रीनिंग अभियान का लाभ लें व स्वास्थ्य की जांच करायें. उन्होंने कहा कि शिशु मृत्यु दर व मातृ मृत्युदर को कम करने के प्रयास जारी हैं. कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, प्रबोधव्यास, अतुल जैन मौजूद रहे.

Next Post

रेखा गुप्ता ने विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर जताया शोक

Tue Sep 30 , 2025
नयी दिल्ली, 30 सितंबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर शोक जताते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है। श्रीमती रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, हम सभी कार्यकर्ताओं के अभिभावक और दिल्ली […]

You May Like