अस्पताल में डॉक्टर पर हमला खुजनेर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में हुई घटना 

खुजनेर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ड्यूटी के दौरान एक डॉक्टर के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने की घटना प्रकाश में आई है.

नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार दोपहर राउंड पर गए डॉक्टर विशाल सिसोदिया के साथ प्रसूता महिला के परिजनों ने हमला कर मारपीट की. जिससे उनके सर में 20 टांके आये. जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद शाजापुर रेफर किया है.

जानकारी के अनुसार दोपहर 2.30 बजे के लगभग डॉक्टर सिसोदिया राउंड पर मरीज को देखने पहुंचे तो जच्चा वार्ड में मरीज के परिजनों की भीड़ देखकर उन्हें बाहर जाने को कहा. इस पर प्रसूता महिला पायल वर्मा निवासी सेदरी थाना बोड़ा के पति, देवर और अन्य लोगों ने मिलकर डॉक्टर से अभद्रता करते हुए बुरी तरह मारपीट की. जैसे-तैसे डॉक्टर ने अपने आप को बचाकर पुलिस को सुचना दी. घटना से अस्पताल परिसर में हडक़ंप मच गया तथा स्टॉफ ने काम बंद कर दिया.

गौरतलब है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेें पहले भी डॉक्टर के साथ मारपीट, विवाद की घटना हो चुकी है, लेकिन प्रभावी कार्यवाही के अभाव में इस तरह की घटनाएं हो रही है.

बताया जाता है कि अस्पताल में इतनी इस तरह की घटना होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन के जिम्मेदार या अन्य कोई अधिकारी देर शाम तक मौके पर नहीं पहुंचे. उधर डॉक्टर पर हमला करने वालों को पकडक़र जांच करने की बात कही जा रही है.

Next Post

मां नर्मदा में आस्था की डुबकी, पंछी घाट पर उमड़ा जनसागर

Wed Nov 5 , 2025
बनखेड़ी। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बनखेड़ी के समीप स्थित नर्मदा तट पंछी (पांशी) घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई। तट पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरे घाट परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल दिखाई दिया। […]

You May Like