मां नर्मदा में आस्था की डुबकी, पंछी घाट पर उमड़ा जनसागर

बनखेड़ी। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बनखेड़ी के समीप स्थित नर्मदा तट पंछी (पांशी) घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई। तट पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरे घाट परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल दिखाई दिया।

इस अवसर पर प्रशासन ने भी चाक-चौबंद व्यवस्थाएँ कीं। नायब तहसीलदार राम सिपाही मरावी, पटवारी इमरान खान, निशांत मेहरा, रोहित पाटिल, मोहित उईके, सचिव साहबसिंह पटेल, ग्राम कोटवार अनिल एवं अरुण सहित प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। पुलिस बल भी लगातार गश्त कर व्यवस्था बनाए रखने में जुटा रहा।

कार्तिक पूर्णिमा के इस महापर्व पर घाट परिसर में अखंड रामायण पाठ और भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और मां नर्मदा से आशीर्वाद प्राप्त किया।

Next Post

शीतल दास की बगिया में महिलाओं ने किया दीपदान, आस्था और उत्साह का अनोखा संगम

Wed Nov 5 , 2025
भोपाल। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर शीतल दास की बगिया में बुधवार की शाम महिलाओं ने पारंपरिक दीपदान कर आस्था का अद्भुत प्रदर्शन किया। तालाब किनारे सैकड़ों दीयों की ज्योति से पूरा परिसर आलोकित हो उठा। महिलाओं ने विधि-विधान से दीप प्रज्वलित किए और परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और […]

You May Like