
ट्यूनिस 25 जनवरी (वार्ता) ट्यूनीशिया की राजधानी ट्यूनिस के लाफायेट इलाके में शुक्रवार शाम एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली और एक सुरक्षा अधिकारी के पास पहुंच गया।
ट्यूनीशिया के गृह मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि एक दूसरे अधिकारी ने अपने साथी की सुरक्षा के लिए हस्तक्षेप किया और एक आदमी को गोली मार दी। हमले का शिकार सुरक्षा अधिकारी जलने से घायल हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।
बयान में यह भी कहा गया कि घटनास्थल के पास एक व्यक्ति भी घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया और अब उसकी हालत स्थिर है।
मंत्रालय ने मृतक की पहचान की पुष्टि की है। मृतक का मनोवैज्ञानिक विकारों का इतिहास था हालांकि कोई और विवरण नहीं दिया गया।