
ग्वालियर। ग्वालियर में लगातार तीसरे दिन आज शाम छह बजे तिघरा डैम के गेट खोलना पड़े। तिघरा डैम का वर्तमान लेवल 738.10 फीट पहुंच गया है। तिघरा बांध के कैचमेंट में हो रही वर्षा, तिघरा बांध में हो रही जल आवक को दृष्टिगत रखते हुए एवं तिघरा बांध के बढ़ते जलस्तर को स्थिर रखने हेतु तिघरा बांध के गेटों को आज शाम 6 बजे खोलकर अतिरिक्त जल की निकासी की गई. उक्त जल सांक नदी में छोड़ा जा रहा है। सांक नदी के किनारे बसे हुए गांव के लोगों को सतर्क रहने व नदी किनारे न जाने के लिए कहा गया है। जिला ग्वालियर के प्रभावित क्षेत्र ग्राम तिघरा, ग्राम कैथा, ग्राम तालपुरा, ग्राम महिदपुर, ग्राम पृथ्वीपुर, ग्राम कुलैथ, ग्राम अगरा भटपुरा, ग्राम दुगनावली व ग्राम तिलघना, जिला मुरैना के प्रभावित क्षेत्र ग्राम पहाड़ी, ग्राम जखौदा, व ग्राम बामोर हैं।
