इटारसी। नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक और सोहागपुर के अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में, माखननगर पुलिस ने अपराध दुष्कर्म और अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहे आरोपी नरेंद्र कहार को गिरफ्तार कर लिया है।
नरेंद्र कहार, जो घटना वाले दिन 28 जून 2025 से फरार था, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने ₹5,000 का इनाम घोषित किया था। तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को भोपाल के रायसेन रोड, गोविंदपुरा से हिरासत में लिया।
आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल नर्मदापुरम भेज दिया गया है।
