इटारसी। भोपाल के एचपीसीएल प्लांट में अवार्ड कार्यक्रम आयोजित किया गया
जिसने इंदौर, भोपाल एवं उज्जैन एचपी गैस के सिलेंडर वितरण एवं ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने पर एचपी गैस प्लांट में उपस्थित अधिकारियों द्वारा डीलरों को हाइस्ट सेल्स अवार्ड से सम्मानित किया।इटारसी शहर के लिये भी गौरव की बात है कि इटारसी एचपी गैस एजेंसी के संचालक शिवाकांत पांडेय के पुत्र अनमोल पांडेय को भी आज भोपाल में एचपी गैस कंपनी के अधिकारी सीजीएम प्रणव कुमार सिन्हा, जीएम मनोज कुमार मधुकर,सीआरएम न्यूकेश बापू एवं एसएसएम पुष्पेंद्र सिंह सोढ़ा द्वारा सम्मानित किया गया।
