पत्थर से कुचलकर हत्या करने वाले आरोपी को कोटा से दबोचा

इंदौर: विजय नगर थाना क्षेत्र में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से घेराबंदी कर पकड़ा.डीसीपी जोन-2 हंसराज सिंह, एडीसीपी अमरेन्द्र सिंह तथा एसीपी विजय नगर आदित्य पटले के निर्देशन और थाना प्रभारी चन्द्रकांत पटेल के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया.

घटना देर रात करीब 11 बजे की है. कस्तूर गार्डन के पीछे मैदान में बनी एक झोपड़ी पर गगन केवट निवासी कबीटखेड़ी अपने दोस्तों चीना और देवेंद्र उर्फ छोटू जाटव निवासी कुशवन, शिवपुरी के साथ शराब व चिकन पार्टी कर रहा था. इसी दौरान गगन और देवेंद्र में विवाद हो गया, जिसके बाद देवेंद्र वहां से चला गया. कुछ देर बाद गगन अपनी पत्नी रीना के साथ झोपड़ी के बाहर सो गया.

रात करीब 1 बजे देवेंद्र उर्फ छोटू जो रीना का पूर्व पति भी है दोबारा लौटा और सोते हुए गगन के सिर पर भारी पत्थर से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल गगन को उसकी पत्नी और दोस्त चीना इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो गई थी. घटना के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की. तकनीकी निगरानी और सूचना के आधार पर पुलिस टीम कोटा पहुंची, जहां रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर आरोपी देवेंद्र उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

Next Post

इंदौर क्राईम ब्रांच के चंगुल में फंसा नागपुर का तस्कर

Wed Jun 11 , 2025
इंदौर: क्राईम ब्रांच द्वारा तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राईम ब्रांच की टीम ने नागपुर में रहने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की टीम ने आरोपी के कब्जे से 54 लाख की एमडी ड्रग्स के मामले में […]

You May Like